आगंतुक गणना

4518621

देखिये पेज आगंतुकों

Students of Sam Higginbottm University of Agriculture, Technology and Sciences, Prayagraj visited ICAR-CISH

सैम हिगिनबॉटम कृषि, प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय, प्रयागराज के छात्रों का भा.कृ.अनु.प.-कें.उ.बा.सं. का भ्रमण

सैम हिगिनबॉटम कृषि, प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय, नैनी, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के चार संकाय सदस्यों के साथ बीटेक (बागवानी) के 92 छात्रों के एक समूह ने अपने पाठ्यक्रम छात्र रेडी कार्यक्रम के तहत दिनांक 5 नवंबर, 2019 को संस्थान परिसर का भ्रमण किया। प्रधान वैज्ञानिक, डॉ. अशोक कुमार ने छात्रों को संस्थान की विकसित तकनीकों जैसे आम, अमरूद, बेल और जामुन की विकसित किस्मो, आम और अमरूद की अतिसघन बागवानी, जीर्णोद्धार, छत्र प्रबंधन, एस्पालियर प्रौद्योगिकी, कंटेनर बागवानी, आम के प्रमुख कीट एवं रोगों के बारे में जानकारी दी। सहायक मुख्य तकनीकी अधिकारी, श्री अरविन्द कुमार ने छात्रों के भ्रमण का समन्वय किया।

Under the course of student READY programme, a group of 92 students of B.Tech (Horticulture) along with four faculty members from Sam Higginbottom University of Agriculture Technology and Sciences, Naini, Prayagraj (Uttar Pradesh) visited the Institute campus on November 5, 2019. Dr. Ashok Kumar, Principal Scientist briefed to students about Institute developed technologies like developed varieties of mango, guava, bael and Jamun, HDP of mango and guava, rejuvenation, canopy management, espalier technology, container gardening, major insect and diseases of mango and guava. Mr. Arvind Kumar, ACTO coordinated the visit of students.